भारतीय पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कौन है?

(A) उमंग नरूला
(B) जी. कमल वर्धन राव
(C) संबित पात्रा
(D) दीपक चतुर्वेदी

Answer : संबित पात्रा (Sambit Patra)

Explanation : भारतीय पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष संबित पात्रा (Sambit Patra) है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नेता संबित पात्रा को 1 दिसंबर 2021 को पर्यटन मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय पर्यटन विकास निगम (ITDC) का अध्यक्ष (Chairman) बनाया गया। इस पद पर वह अगले 3 साल तक रहेंगे। बता दें कि संबित पात्रा साल 2017 के सितंबर में नवरत्नों में शामिल सार्वजनिक उपक्रम ओएनजीसी (ONGC) के स्वतंत्र डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किए गए थे। उस वक्त उन्हें निदेशक पद पर तीन साल के लिए नियुक्ति मिली थी। संबित पात्रा भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में से एक हैं। वो मीडिया में अपनी पार्टी का पक्ष मज़बूती और मुखरता के साथ रखते नज़र आते हैं।

सनद रहे कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने वहां जमकर प्रचार किया हालांकि संबित पात्रा अपना पहला लोकसभा चुनान जीतने में नाकाम रहे और करीबी मुकाबले में उन्हें हार देखनी पड़ी। पात्रा को बीजू जनता दल (बीजेडी) के प्रत्याशी पिनाकी मिश्रा ने 11,700 वोटों से हराया था।
Tags : अध्यक्ष करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Paryatan Vikas Nigam Ke Adhyaksh Kaun Hai