भारतीय प्रेस परिषद (PCI) के अध्यक्ष कौन है? – Press Council of India Chairman

(A) न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू
(B) न्यायमूर्ति चंद्रमौलि कुमार प्रसाद
(C) न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई
(D) न्यायमूर्ति सी.के. प्रसाद

Answer : रंजना प्रकाश देसाई

Explanation : वर्तमान में भारतीय प्रेस परिषद (PCI) के अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई है। उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India Chairman) के अध्यक्ष 14 जून 2022 को चुना गया। इसके लिए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य प्रकाश दुबे की एक समिति ने पीसीआई अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। बता दे कि इससे पहले न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद (सेवानिवृत्त) पीसीआई अध्यक्ष थे। अपना कार्यकाल पूरा करने और पिछले नवंबर 2021 में पद छोड़ने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।

न्यायमूर्ति रंजना देसाई का परिचय
न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई का जन्म 30 अक्टूबर 1949 को हुआ था। उन्होंने 1970 में एल्फिंस्टन कॉलेज मुंबई से कला में स्नातक और 1973 में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से कानून में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। वे सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रही हैं। 13 सितंबर 2011 को वे इस पद पर नियुक्त हुई थीं। इसके अलावा 72 वर्षीय न्यायमूर्ति देसाई बंबई उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हैं। जस्टिस रंजना देसाई ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर पर परिसीमन आयोग का नेतृत्व किया था। जिसे केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों को फिर से बनाने के लिए स्थापित किया गया था।

बता दे कि भारत में प्रेस के मानकों को बनाए रखने, इनमें सुधार करने और प्रेस की स्वतन्त्रता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 4 जुलाई, 1966 को भारतीय प्रेस परिषद् की स्थापना की गई थी। इस परिषद् की स्थापना भारतीय प्रेस परिषद् अधिनियम, 1965 के अन्तर्गत एक कानूनी एवं अर्द्ध-न्यायिक निकाय के रूप में की गई थी। न्यायमर्ति जे.आर. मुधोलकर भारतीय प्रेस परिषद के प्रथम अध्यक्ष थे।
Tags : पत्रकारिता प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Press Parishad Ke Adhyaksh Kaun Hai