भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन बनी?
(A) श्रीमती एनी बेसेंट
(B) कमला नेहरू
(C) सरोजनी नायडू
(D) विजय लक्ष्मी पंडित
Answer : श्रीमती एनी बेसेंट
Explanation : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती एनी बेसेंट बनी थी, जबकि प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजनी नायडू थीं। कांग्रेस के प्रथम यूरोपीय अध्यक्ष जॉर्ज यूल थे। कांग्रेस के प्रथम महासचिव ए.ओ. ह्यूम थे। 1907 के सूरत अधिवेशन में कांग्रेस का प्रथम विभाजन हुआ और 1916 के लखनऊ अधिवेशन में पुनः एकता स्थापित हुई। एनी बेसेंट 1893 में भारत आई और अपना अधिकांश समय वाराणसी में बिताया। वे 1907 में थियोसोफिकल सोसायटी की अध्यक्ष निर्वाचित हुई। उन्होंने पाश्चात्य भौतिकवादी सभ्यता की कड़ी आलोचना करते हुए प्राचीन हिंदू सभ्यता को श्रेष्ठ सिद्ध किया। धार्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उन्होंने राष्ट्रीय पुनर्जागरण का कार्य शुरू किया। भारत की राजनीतिक स्वतंत्रता के लिए उन्होंने ‘होमरूल आंदोलन’ का नेतृत्व किया।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : आधुनिक इतिहास, इतिहास प्रश्नोत्तरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams