भारतीय संविधान को किसके द्वारा अपनाया गया?
(A) संवैधानिक सभा
(B) ब्रिटिश संसद
(C) गवर्नर जनरल
(D) भारतीय संसद
Explanation : भारतीय संविधान को संवैधानिक सभा के द्वारा अपनाया गया था। संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन 9 दिसम्बर, 1946 को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में सम्पन्न हुआ। डा. सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। इसके पश्चात् 11 दिसम्बर, 1946 को डा. राजेन्द्र प्रसाद को इसका अध्यक्ष चुना गया। सम्पूर्ण संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे। इस कार्य पर लगभग 64 लाख रुपये खर्च हुए। संविधान के प्रारूप पर 114 दिन तक चर्चा चली और अन्तिम रूप से संविधान में 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां कायम की गई। 13 दिसम्बर, 1946 को जवाहर लाल नेहरू द्वारा उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। विचार–विमर्श के बाद 22 जनवरी, 1947 को संविधान सभा के सदस्यों ने उद्देश्य प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया। इस तरह यह संविधान 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : भारत का संविधान, भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी, राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, RRB Exams