भारतीय संविधान में अवशिष्ट शक्तियां किसमें निहित है?

(A) राष्ट्रपति
(B) राज्य
(C) केंद्रीय मंत्रिमंडल
(D) संसद

Answer : संसद

Explanation : भारतीय संविधान में अवशिष्ट शक्तियां संसद में निहित है। संघ व राज्यों के विधायी संबंधों का संचालन उन तीन विषयों के आधार पर होता है जिन्हें संघ सूची, राज्य सूची, समवर्ती सूची का नाम दिया गया है। इन सूचियों को सातवीं अनुसूची में रखा गया है। संघ सूची के सभी विषयों पर कानून बनाने का अधिकार संसद को दिया गया है। राज्य सूची के विषयों पर विधि निर्माण का अधिकार सामान्यतः राज्य व्यवस्थापिकाओं को है। समवर्ती सूची का महत्त्व क्षेत्रीय और संघीय दोनों ही दृष्टियों से है। इस सूची के विषयों पर संघ व राज्य दोनों ही कानून बना सकते हैं। यदि दोनों कानूनों में विरोध उत्पन्न होता है तो संघ का कानून मान्य होगा। इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे विषय बचते हैं जिनका संबंध तीनों सूचियों से नहीं है ऐसे विषयों को अवशिष्ट सूची में रखा जाता है। संविधान के अनुच्छेद 248 के अनुसार ऐसे विषयों पर कानून बनाने का अधिकार संसद को दिया गया है।
Tags : धन विधेयक
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Sanvidhan Mein Avashist Shaktiyan Kisme Nihit Hai