भारतीय सेना में भर्ती होने का तरीका क्या है?

Answer : 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य

Explanation : भारतीय सेना में भर्ती होने का तरीका : आजकल अधिकांश युवाओं का सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना होता है। भारतीय सेना में अनेक स्तरों पर भर्ती की जाती है, जिनमें सबसे पहला स्तर सेना में सिपाही बनने का होता है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता मान्यताप्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना है। इसकी भर्ती के लिए भारतीय सेना की तरफ से समय-समय पर विज्ञापन जारी होते रहते हैं। आप इन विज्ञप्तियों की जानकारी के लिए अपने शहर प्रसिद्ध अखबार को प्रतिदिन देखते रहें। यदि आप 12वीं उत्तीर्ण कर लेते हैं, तो एनडीए और यदि पीसीएम (भौतिकी, रसायन, गणित) से स्नातक हैं, तो सीडीएस की परीक्षाएं उत्तीर्ण करके भी भारतीय सेना में भर्ती हो सकते हैं। भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ होना और देशभक्ति की भावना होना अत्यावश्यक है। वर्तमान समय में आप अपनी योग्यता को और निखारने में एवं परीक्षा की तैयारी करने में लगाएंगे, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Related Questions
Web Title : Bhartiya Sena Me Bharti Hone Ka Tarika Kya Hai