भारतीय सेना में कितनी महिलायें कार्यरत हैं?

Answer : 10 हजार से अधिक

Explanation : भारतीय सेनाओं में 10 हजार से महिलायें कार्यरत हैं। रक्षा मंत्रालय के मार्च 2022 के आंकड़ों के अनुसार सेनाओं में 10,493 महिला अधिकारी कार्यरत हैं। इनमें 1,705 थलसेना, 1,640 वायुसेना, 559 नौसेना, 1,855 सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं और 4,734 सैन्य नर्सिग सेवा में कार्यरत हैं। वायुसेना ने अभी तक 15 महिला फाइटर पायलट को कमीशन दिया है और अब महिला अधिकारियों को सभी युद्धक भूमिकाओं के लिए शामिल किया जा रहा है। नौसेना पहले ही 28 महिला अधिकारियों को जहाजों पर तैनात कर चुकी है। महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर तैनात विमानों और हेलीकाप्टरों में युद्धक भूमिकाओं में भी तैनात किया गया है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Sena Mein Kitni Mahilayen Karyarat Hain