भारतीय तटरक्षक बल का मुख्यालय कहाँ है?

(A) नागालैंड
(B) नई दिल्ली
(C) मिज़ोरम
(D) सिक्किम

Answer : नई दिल्ली (New Delhi)

Explanation : भारतीय तटरक्षक बल का मुख्यालय नई दिल्ली (New Delhi) है। भारतीय तटरक्षक एक सशस्त्र बल, खोज और बचाव और समुद्री कानून प्रवर्तन संस्था है जो भारत के समुद्री हितों की रक्षा करती है और भारत के क्षेत्रीय जल पर अधिकार के साथ क्षेत्र में अपने समुद्री कानून को लागू करती है। यह रक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है। भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना 1 फरवरी 1977 में हुई थी। बाद में भारतीय तटरक्षक बल का 19 अगस्त 1978 ई. को तत्कालीन भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा औपचारिक रूप से उदघाट्न किया गया। भारतीय तटरक्षक बल का आदर्श वाक्य (Motto of Indian Coast Guard) 'वयम रक्षामः'- हम रक्षा करते हैं।

भारतीय तटरक्षक बल का मुख्य कर्त्तव्य है-
◆ भारत की 2.01 मिलियन वर्ग किमी समुद्री क्षेत्र तथा इसमें पाए जाने वाले जीवन, मत्सय, तेल, एवं खनिज इत्यादि की सुरक्षा का कर्तव्य तटरक्षक बल का होता है।
◆ समुद्र में भारतीय मछुआरों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी भारतीय तट रक्षक बल की होती है। यदि समुद्र में कोई आपातकाल की स्थिति आती है तो इसमें भी मछुआरों की मदद तटरक्षक बल की ज़िम्मेदारी होती है।
◆ अपतटीय स्टेशनों (Offshore Platforms) जैसे कि बॉम्बे हाई, ONGC प्लेटफ़ॉर्म इत्यादि की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी।
◆ समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा, प्रदूषण का नियंत्रण एवं रोकथाम तथा दुर्लभ प्रजातियों की सुरक्षा भी तटरक्षक बल का कर्तव्य होता है।
◆ समुद्र के रास्ते होने वाली तस्करी को रोकते है तथा सीमा शुल्क विभाग के साथ मिलकर कार्य करते है।
◆ भारतीय तटरक्षक बल समुद्री नियमों और कानूनों को सही से लागू करने के लिए दिन-रात समुद्र में निगरानी करता है।
◆ युद्ध के दौरान नौसेना का बैकअप का भी कार्य करता है।
Tags : मुख्यालय
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Tatrakshak Bal Ka Mukhyalay Kaha Hai