भारतीय तिरंगा किस व्यक्ति ने बनाया था?

(A) हनुमंतारायडु
(B) जे.बी. कृपलानी
(C) हाकिम अजमल खान
(D) पिंगली वेंकैया

Answer : पिंगली वेंकैया (Pingali Venkayya)

भारतीय तिरंगा पिंगली वेंकैया ने बनाया था। उन्होंने ही भारतीय तिरंगे की डिजाइन बनाई थी। पिंगली वेंकैया एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनका जन्म 2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम हनुमंतारायडु और माता का नाम वेंकटरत्नम्मा था। वे तेलुगु ब्राह्मण कुल से थे। पिंगली वैंकेया ने पहले हरे और लाल रंग का इस्तेमाल करते हुए एक झंडा तैयार किया था, जिसे सबकी सहमति नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने एक ऐसा ध्वज तैयार किया, जिसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग की पट्टियां थीं। इसे सभी की सहमति मिल गई थी। राष्ट्रीय ध्वज बनाने के बाद पिंगली वेंकैया को झंडा वेंकैया के नाम से पहचान मिली। 4 जुलाई, 1963 को पिंगली वेंकैय्या का निधन हो गया।
Tags : भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Tiranga Kis Vyakti Ne Banaya Tha