भारतीय उच्चायुक्त पद किस अधिनियम से सृजन हुआ?

(A) भारत काउन्सिल अधिनियम, 1909
(B) भारत सरकार अधिनियम, 1919
(C) भारत सरकार अधिनियम, 1935
(D) भारत स्वतन्त्रता अधिनियम, 1947

Answer : भारत सरकार अधिनियम, 1919

Explanation : भारत सरकार अधिनियम 1919 को मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार ​अधिनियम भी कहा जाता है। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य भारत में उत्तरदायी शासन की स्थापना करना था। इसके अन्तर्गत प्रान्तों के हस्तान्तरित विषयों पर भारत सचिव का नियंत्रण कम कर दिया गया, जबकि केंद्रीय नियंत्रण बरकरार रहा। भारतीय कार्य की देखभाल करने हेतु एक नया अधिकारी भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। इस अधिकारी को भारतीय राजकोष से ​वेतन दिया जाता था। इस अधिनियम के अन्तर्गत विषयों को पहली बार केन्द्र एवं राज्यों के मध्य विभाजित कर दिया गया।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Uchhayukt Pad Kis Adhiniyam Se Srijan Hua