भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के पहले भारतीय निर्देशक कौन थे?

(A) एम एस ठेकर
(B) मॉरीस ट्रॅवर्स
(C) सतीश धवन
(D) सी.वी.रमन

Answer : सर सी.वी. रमन

Explanation : भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के पहले भारतीय निर्देशक सर सी.वी. रमन थे। चन्द्रशेखर वेंकटरमन (C. V. Raman) ने वर्ष 1933 से 1937 तक कार्यभार संभाला था। वह पहले भारतीय थे जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) से सम्मानित किया गया था। सर सीवी रमन (CV Raman) का जन्‍म ब्रिटिश भारत में तत्‍कालीन मद्रास प्रेजीडेंसी (तमिलनाडु) में 7 नवंबर, 1888 को हुआ था। उनके पिता गणित और भौतिकी के प्राध्यापक थे। सीवी रमन ने प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में अविस्‍मरणीय योगदान दिया। इसके तहत जब प्रकाश किसी पारदर्शी मैटेरियल से गुजरता है तो उस दौरान प्रकाश की तरंगदैर्ध्‍य में बदलाव दिखता है। इसी को रमन प्रभाव कहा जाता है। प्रकाश के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए सर सीवी रमन को वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। रमन प्रभाव के लिए ही 1954 में उनको सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न से नवाजा गया था।

भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science) बेंगलुरु की स्थापना 1909 में हुई थी। यह वैज्ञानिक शोधों के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में जाना जाता है। इसकी स्थापना में जमशेदजी टाटा, विवेकानंद और मैसूर के महाराजा कृष्णराज वडियार की अहम भूमिका थी। दिलचस्प बात यह भी है कि पूरे कर्नाटक में इसे IISc नहीं बल्कि टाटा इंस्टिट्यूट के नाम से जाना जाता है। 1958 में इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला। वर्तमान में भारतीय विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर गोविंदन रंगराजन है। जिन्होंने प्रो. अनुराग कुमार की जगह 1 अगस्त को ली थी।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी भारतीय विज्ञान संस्थान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Vigyan Sansthan Bengaluru Ke Pahle Bharatiya Nideshak Kaun The