भटनेर दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था?

(A) मौर्य नरेश चित्रण
(B) राव बीकाजी
(C) राजा भट्टी
(D) भूपत भट्टी

Answer : भूपत भट्टी

Explanation : भटनेर दुर्ग का निर्माण यदुवंशी भाटी राजा भट्टी के पुत्र भूपत भट्टी ने करवाया था। यह किला घग्घर नदी के मुहाने पर स्थित है। यह राजस्थान के उत्तरी प्रवेश द्वार का रक्षक (उत्तरी सीमा का प्रहरी व उत्तर भड़ किवाड़) है क्योंकि मध्य एशिया से होने वाले आक्रमण प्राय: इसी ओर से होते थे। यह दुर्ग दिल्ली-मुल्तान मार्ग पर स्थित है इस वजह से यह अपने निर्माण के बाद से ही सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण रहा है। साथ ही मध्य एशिया, सिंध व काबुल के व्यापारी मुल्तान से भटनेर होकर ही दिल्ली व आगरा जाते थे। भटनेर दुर्ग के एक प्रवेश द्वार पर एक राजा के साथ छ: नारी आकृतियां बनी हैं जो संभवतः दलपत सिंह और उसकी छः रानियों की हैं, जो दलपत सिंह की मृत्यु पर भटनेर में सती हो गई थी।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhatner Durg Ka Nirmaan Kisne Karvaya Tha