भटनेर दुर्ग किस जिले में स्थित है?

(A) जैसलमेर
(B) जयपुर
(C) श्रीगंगानगर
(D) हनुमानगढ़

Answer : हनुमानगढ़

Explanation : भटनेर दुर्ग राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित है। यह दुर्ग दिल्ली-मुल्तान मार्ग पर स्थित है। घग्घर नदी के मुहाने पर स्थित इस दुर्ग का निर्माण यदुवंशी भाटी राजा भट्टी के पुत्र भूपत ने तीसरी शताब्दी में (लगभग 285 ई.सन् में) कराया गया। यह राजस्थान के उत्तरी प्रवेश द्वार का रक्षक (उत्तरी सीमा का प्रहरी व उत्तर भड़ किवाड़) है क्योंकि मध्य एशिया से होने वाले आक्रमण प्राय: इसी ओर से होते थे। महमूद गजनवी ने 1001 ई. (वि.सं. 1058) में भटनेर पर अधिकार कर लिया था। सन् 1398 ई. में तैमूरलंग ने राव दूलचन्द भाटी को हराकर इस पर अधिकार कर लिया था एवं अपने एक टारटर सरदार चिगत खाँचकताई को वहाँ का शासक बना दिया। तैमूर लंग ने अपनी आत्मकथा 'तजग-ए-तैमरी' में इस किले को पूरे हिन्दुस्तान का एक मजबूत एवं सुरक्षित किला बताया है। भटनेर दुर्ग पर 1398 में तैमूर लंग के बर्बर आक्रमण व व्यापक पैमाने पर कत्लेआम से भयाक्रांत होकर दुर्ग की हिन्दू स्त्रियों ने ही नहीं बल्कि मुस्लिम महिलाओं द्वारा भी जौहर का अनुष्ठान किये जाने के ऐतिहासिक प्रमाण मिलते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhatner Durg Kis Jile Mein Sthit Hai