भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2020 किसे मिला?

(A) रोजर पेनरोज
(B) रीनहार्ड गेंजेल
(C) एंड्रिया गेज
(D) सभी को

nobel-prize

Answer : रोजर पेनरोज, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज

Explanation : 2020 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रोजर पेनरोज, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को मिला है। रोजर पेनरोज को अल्बर्ट आइंस्टीन के जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी के बारे में पता करने के लिए मैथेमेटिकल मेथड तैयार करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा है। वहीं, गेंजेल और गेज को संयुक्त रूप से ब्लैक होल और मिल्की वे के रहस्यों को समझाने के लिए नोबेल दिया जाएगा। बता दे कि भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2019 जेम्स पीबल्स, माइकल मेयर और डीडियर क्विलोज को दिया गया था।

1901 से लेकर अब तक 113 बार 212 लोगों फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। जॉन बार्डीन को दो बार यह पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें एक बार ट्रांजिस्टर और दूसरी बार सुपर कंडक्टिविटी से जुड़े कामों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। वही, एक नोबेल पुरस्कार ज्यादा से ज्यादा तीन विद्वानों को उनके दो अलग-अलग कामों के लिए दिया जा सकता है। पहले वर्ल्ड वार और दूसरे वर्ल्ड वार की वजह से 6 बार फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार किसी को भी नहीं दिया गया।

क्या है मिल्की वे : ब्रह्मांड में कई गैलेक्सी (आकाशगंगा) हैं। जिस गैलेक्सी में हम यानी हमारा सौर मंडल आता है, उसे मिल्की वे कहते हैं। आकाश में यह दूधिया पट्टी की तरह दिखाई देती है, इसलिए इसे मिल्की वे नाम दिया गया है। मिल्की वे गोलाकार रूप में है, इसका व्यास 2 लाख प्रकाश वर्ष (लाइट द्वारा एक साल में चली गई दूरी) है। मिल्की वे में 400 अरब तारे हैं।
Tags : नोबेल पुरस्कार पुरस्कार और सम्मान
Related Questions
Web Title : Bhautiki Ka Nobel Puraskar 2020