भंवरे गुनगुनाते हैं, क्यों?

1. भंवरे गुनगुनाते हैं, क्यों?
जब भौरें उड़ते हैं तो इनके पंखों में बहुत तेज कम्पन होता है। यह लगभग 400 Hz होता है। इसी कंपन के कारण गुनगुनाहट होती है।

2. स्तनधारी मादा के शरीर में दूध कैसे बनता है?
दूध शरीर में पैदा होने वाला बहुत ही महत्वपूर्ण पदार्थ है। इसका निर्माण स्तनधारी प्राणियों के स्तनों में उपस्थित कुछ विशेष ग्रंथियों द्वारा होता है। ये ग्रंथियों में वसा की बड़ी-बड़ी बूदें निकलती है जो स्तनों में उपस्थित तरल पदार्थों से मिलकर दूध बना देती है। अधिकतर स्तनधारी प्राणियों में एक हारर्मोन होता है, जो इन ग्रंथियों को क्रिया शील करता है। ओवरी के कोरपस लूटियम से भी एक हारर्मोन दूध के निर्माण की क्रिया में सहायत देती है।

3. बिना उबाले दूध जल्दी खराब क्यों हो जाता है?
ताजे दूध में कई प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं। जब दूध वायु के संपर्क में आता है तो इन बैक्टीरिया की संख्या कुछ ही समय में बहुत ज्यादा हो जाती है। इन्हीं बैक्टीरिया के कारण दूध खट्टा हो जाता है। दूध को खराब होने से बचाने का सबसे अच्छा उपाय फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुईपाश्चर ने खोजा था। इस प्रक्रिया को पाश्चुराइजेशन कहते हैं। बाजार में बिकने वाले मक्खन और दूध के पैकेटों पर पाश्चुराइजेशन युक्त लिखा रहता है। यदि दूध को 62. C पर 30 मिनट तक गर्म करके ठंडज्ञ कर दिया जाता तो दूध में उपस्थित बैक्टीरिया मर जाते हैं। इस प्रकार के गर्म किये हुए दूध को बिना खराब हुए अधिक समय तक रखा जा सकता है।

4. वाहन के अचानक रुकने पर उस पर बैठा व्यक्ति अचानक आगे की ओर क्यों झुकता है?
जब वाहन अचानक रूकता है, तो व्यक्ति के पैर विश्राम की मुद्रा में आ जाते है, लेकिन शरीर का ऊपरी हिस्सा गति में ही रहता है। इसलिए इस गति को सामान्य करने के लिए व्यक्ति आगे की ओर झुकता है।

Useful for Exams : Central and State Government Exams
Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : bhavre gungunate hain