भोगता विद्रोह कब हुआ?

(A) 1767 ई. में
(B) 1768 ई. में
(C) 1771 ई. में
(D) 1777 ई. में

Answer : 1771 ई. में

Explanation : झारखंड में भोगता विद्रोह 1771 ई में शुरू हुआ था। जयनाथ सिंह, पलामू के राजा चित्रजीत राय का दीवान था। अंग्रेज सीधे जयनाथ सिंह से ही बात करते थे। जयनाथ सिंह एक भोगता सरदार था। 9 जनवरी, 1771 ई. को जयनाथ सिंह को पटना काउंसिल का पत्र उसके दूत गुलाम हुसैन खाँ के द्वारा मिला, जिसमें उसे शांतिपूर्वक पलामू किला कंपनी के हवाले कर देने का आदेश दिया गया था।

यहीं से भोगता विद्रोह का आरंभ हुआ। यह चेरों लोगों के साथ मिलकर लड़ा गया। जयनाथ सिंह पलामू किला छोड़ने को तैयार था किन्तु कुछ शर्तों के साथ। चूँकि कंपनी पलामू किला हथियाने पर आमादा थी, इसलिए अंग्रेजों ने जयनाथ सिंह द्वारा गई शर्तों को अनुचित कहकर उन्हें मानने से इंकार कर दिया। जिससे लड़ाई छिड़ गई। भोगता और चेरों दोनों ने साथ मिलकर अंग्रेजों का मुकाबला किया, किन्तु भोगता सरदार जयनाथ सिंह पराजित होकर सरगुजा भाग गया और अंग्रेजों ने गोपाल राय को पलामू का राजा घोषित कर दिया।
Tags : आधुनिक भारत प्रश्नोत्तरी झारखंड झारखंड प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhogta Vidroh Kab Hua