भोपाल कितनी पहाड़ियों पर बसा है?

(A) सात पहाड़ियों पर
(B) पांच पहाड़ियों पर
(C) एक पहाड़ी पर
(D) दो पहाड़ियों पर

Question Asked : MPPCS Pre. 2010

Answer : पांच पहाड़ियों पर

Explanation : भोपाल पांच पहाड़ियों पर बसा है। यह 'झीलों का शहर' कहलाता है। 26 जनवरी, 1972 को भोपाल को जिला बनाया गया। पहले यह सीहोर की तहसील थी। यहां की जलवायु सम है। ग्यारहवीं सदी में भोजपाल एवं अनंतर नामक इस नगर को परमार वंश के राजा भोज ने बसाया था। यह नगर बहुरंगी तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो प्राच्य एवं आधुनिक परंपरा का मिश्रित शहर है। ज्य का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व 854 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी भोपाल में है। प्रतिशत की दृष्टि से सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या है। इसरो का उपग्रह नियंत्रण केंद्र यहीं है। प्रदेश का सर्वाधिक महिला साक्षर जिला है। एशिया की सबसे बड़ी जिला अदालत भी भोपाल में है। भोपाल शहर अचानक तब सुर्खियों में आ गया था, जब 1984 में अमेरिकी कंपनी, यूनियन कार्बाइड' से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव से लगभग 20,000 लोग मारे गए थे। भोपाल गैस कांड का कुप्रभाव आज तक वायु प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, जल प्रदूषण, जैविक विकलांगता एवं अन्य रूपों में जारी है।
Tags : मध्‍य प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhopal Kitni Pahadiyon Par Basa Hai