बिहार के किस नेता ने गांधीजी के साथ किसान आंदोलन का नेतृत्व किया?

(A) बाबा रामचन्द्र
(B) डा. राजेन्द्र प्रसाद
(C) राजकुमार शुक्ल
(D) रफी अहमद किदवई

Answer : डा. राजेन्द्र प्रसाद

Explanation : बिहार के डा. राजेन्द्र प्रसाद ने महात्मा गांधी के साथ किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था। 1917 में राजकुमार शुक्ल के आमंत्रण पर महात्मा गांधी ने चंपारण के किसानों की समस्याओं पर ध्यान दिया और अंग्रेजों की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष में सक्रिय भाग लिया। इस आंदोलन में डा. राजेन्द्र प्रसाद, महादेव देसाई, अनुग्रह नारायण सिन्हा, जेबी. कृपलानी आदि गांधी जी के साथ थे। बता दे कि चंपारण के किसानों से अंग्रेज बागान मालिकों ने एक अनुबंध करा लिया था, जिसके अंतर्गत किसानों को जमीन के 3/20वें हिस्से पर नील की खेती करना अनिवार्य था। इसे 'तिनकठिया पद्धति' कहते थे।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bihar Ke Kis Neta Ne Gandhiji Ke Sath Kisan Andolan Ka Netrtv Kiya