बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?

(A) श्रीकृष्ण सिंह
(B) सत्यपाल मलिक
(C) नीतीश कुमार
(D) राबड़ी देवी

Question Asked : 66th BPSC Pre Exam 2020

Answer : श्रीकृष्ण सिंह

Explanation : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह थे। जिनका कार्यकाल जनवरी 1946 से जनवरी 1961 तक रहा था। भारत के अखंड बिहार राज्य के प्रधानमंत्री व प्रथम मुख्यमंत्री रहे डॉ. श्रीकृष्ण सिंह कांग्रेस पार्टी के नेता थे। उनके 10 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में उद्योग, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, कला व सामाजिक क्षेत्र में की उल्लेखनीय प्रगति हुई। आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में जाने वाले श्रीकृष्ण सिंह को लोग सम्मान और श्रद्धा से 'बिहार केसरी' और 'श्रीबाबू' के नाम से संबोधित करते हैं। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने आजाद भारत की पहली रिफाइनरी- बरौनी ऑयल रिफाइनरी, आजाद भारत का पहला खाद कारखाना- सिन्दरी व बरौनी रासायनिक खाद कारखाना, एशिया का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग कारखाना-भारी उद्योग निगम (एचईसी) हटिया, देश का सबसे बड़ा स्टील प्लांट-सेल बोकारो, बरौनी डेयरी, एशिया का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड-गढ़हरा, आजादी के बाद गंगोत्री से गंगासागर के बीच प्रथम रेल सह सड़क पुल-राजेंद्र पुल, कोशी प्रोजेक्ट, पुसा व सबौर का एग्रीकल्चर कॉलेज, बिहार, भागलपुर, रांची विश्वविद्यालय इत्यादि कार्य करवाये।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bihar Ke Pratham Mukhyamantri Kaun The