बिहार में तिनकठिया पद्धति में नील की खेती के लिए भूमि का कितना भाग अमानत रखा जाता था?

(A) 01/10 भाग
(B) 01/03 भाग
(C) 03/20 भाग
(D) 03/25 भाग

Question Asked : 66th BPSC Pre Exam 2020

Answer : 03/20 भाग

Explanation : बिहार में तिनकठिया पद्धति में नील की खेती के लिए भूमि का 03/20 भाग अमानत रखा जाता था। तीनकठिया खेती अंग्रेज मालिकों द्वारा बिहार के चंपारण जिले के रैयतों (किसानों) पर नील की खेती के लिए जबरन लागू तीन तरीकों में एक था। खेती का अन्य दो तरीका 'कुरतौली' और 'कुश्की' कहलाता था। तीनकठिया खेती में प्रति बीघा (20 कट्ठा) तीन कटठा जोत पर नील की खेती करना अनिवार्य बनाया गया था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bihar Me Tinkathia Paddhati Mein Neel Ki Kheti Ke Liye Bhumi Ka Kitna Bhag Amanat Rakha Jata Tha