बिहार दारोगा परीक्षा 2019 का सॉल्वड पेपर 22 दिसंबर 2019

Bihar Police SI Prelims 2019 Solved Paper: बिहार पुलिस दरोगा प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2019 को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर हुआ था। जिसमें 100 सवाल विभिन्न विषयों पर पूछे गये थे। हम इसमें से प्रमुख सवालों को एक लाइन के रूप में दे रहे है ताकि आगामी परीक्षा में आपके लिए उपयोगी हो सके। अगर आप पूरा सॉल्वड् पेपर देखना चाहते है तो यहां क्लिक करें–

1. ग्रैफाइट में कार्बन के परमाणु एक-दूसरे से निम्नलिखित बन्धों में से किसके द्वारा जुड़े होते हैं? – सहसंयोजी बन्ध
2. 1 औम = 1 वोल्ट/….., रिक्त स्थान की पूर्ति करो।  – 1 एम्पियर
3. यदि 250 मी लम्बी एक ट्रेन एक खम्भे को 12 सेकण्ड में पार करती है, तो ट्रेन की गति क्या होगी?  – 75 किमी/घण्टा
4. कुण्डापुर उपरोक्त में कौन-सा/से भारत के पूर्वी तट पर स्थित है/हैं?  – 1. भितरकनिका 2. पिच्चावरम
5. इब्नबतूता के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? – वह मोरक्को से था, वह मुहम्मद बिन तुगलक के समय भारत आया था, उसने ‘रेहला’ लिखा था। (सभी)
6. जेलेप-ला दर्रा स्थित है? – सिक्किम में
7. एक दुकानदार को 144 कुर्सियों को बेचने पर 6 कुर्सियों के विक्रय मूल्य के बराबर हानि होती है। उसकी हानि प्रतिशत है – 4%
8. मुरलेन राष्ट्रीय बाग भारत के किस ​राज्य में स्थित है? – मिजोरम
9. केके वेणुगोपाल निम्नलिखित में से किस महत्वपूर्ण पद पर हैं? – अटॉर्नी जनरल
10. ‘गांधी इरविन समझौता’ किस वर्ष में हुआ था? – 1931
11. नीचे दी गई अभिक्रिया को पूरा करें Al2O3 + 6HCl – 2AlCl3 + …..? – 3H2O
12. ‘#Power of 18’ का लॉन्च निम्न में से किस सोशल मीडिया साइट द्वारा किया गया? – ट्विटर
13. ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन इण्डेक्स 2019 में भारत का स्थान कौन-सा है? – 76वां
14. पानीपत का तृतीय युद्ध किसके बीच लड़ा गया था? – अफगान एवं मराठा
15. लघुपरिपथन के समय परिपथ में विद्युत धारा – बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
16. निम्नलिखित में से किस वर्ष ‘प्लूटो’ को उसकी पूर्व में ग्रह की पदस्थिति से पदावनत किया गया? – 2006
17. एक टेलीविजन का अंकित मूल्य इसके क्रय मूल्य से 20% अधिक है। यदि अंकित मूल्य पर 10% छूट दी गई हो तो लाभ प्रतिशत है – 8%
18. निम्नलिखित में से कौन-सी एक USA की स्थानीय पवन है? – चिनूक
19. निम्नलिखित में से कौन-सा थर्मल पॉवर प्लाण्ट बिहार में स्थित नहीं है? – औरैया
20. निम्नलिखित में से इसरो के अध्यक्ष कौन थे, जब चन्द्रयान-II लॉन्च किया गया था? – के. शिवन
21. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया वाष्प को सीधे ठोस में परिवर्तन करती है? – संघनन
22. राष्ट्रमण्डल खेल 2018 का आयोजन निम्नलिखित में से किस देश में किया गया था? – ऑस्ट्रेलिया
23. निम्नलिखित में से कौन-सा तापीय ऊर्जा संयन्त्रों के सन्दर्भ में सुमेलित है? – कवास – गुजरात
24. निम्नलिखित में से किसने ‘इण्डियन ओपीनियन’ नामक समाचार-पत्र आरम्भ किया? – महात्मा गांधी
25. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस भूमण्डलीय ऊष्मीकरण का कारण नहीं है? – SO2
26. बिहार के पर्यटन स्थलों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं? – ये सभी
1. ककोलत बिहार राज्य का एक प्रसिद्ध झरना है।
2. भीम बांध बिहार में मुंगेर जिले के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
3. बिहार का करण्डा कुण्ड भगवान बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित है।
4. वीरायतन एक जैन मन्दिर एवं संग्रहालय है।
27. भारतीय संविधान के अनुसार, दल-बदल के आधार पर निरर्हता का उल्लेख है? – दसवीं अनुसूची मे
28. इसरो द्वारा 2 अगस्त, 2019 को ‘स्पेस सिच्वेशनल अवेयरनेस कण्ट्रोल सेण्टर’ का शिलान्यास किया गया – बेंगलुरू में
29. निम्नलिखित में से कौन-सा फूल का प्रजनन अंग नहीं है? – बाह्यदल
30. ‘निमारी’ एक नस्ल है – गाय की
31. निम्नलिखित में से कौन-सी समिति चुनाव सुधारों से सम्बन्धित है?  – दिनेश गोस्वामी समिति
32. जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर कौन थे? – पार्श्वनाथ
33. निम्नलिखित पुस्तकों व उनके लेखकों के युग्मों में से कौन-से सुमेलित हैं? – ये सभी
1.​ हिमालयन ओडिशी – एमपी वीरेन्द्रकुमार
2. द कारगिल विक्ट्री : बैटल्स फ्रॉम पीक टू पीक – कर्नल एससी त्यागी
3. वन लाइफ इज नॉट – नटवर सिंह इनफ
4. ग्लोरियस डायस्पोरा : प्राइड ऑफ इण्डिया – रजत कपूर
34. राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। निम्नलिखित में से किनको 2019 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया? – ये सभी
1. रविन्द्र जडेजा 2. प्रमोद भगत 3. स्वप्ना बर्मन 4. गौरव सिंह गिल
35. 50 ली के एक मिश्रण जिसमें पानी के साथ 20% एल्कोहॉल है, 10 ली पानी मिलाया जाता है तो अब एल्कोहॉल की सान्द्रता कितनी है? – 16 2/3%
36. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लोकसभा के उपाध्यक्ष के सन्दर्भ में सही नहीं है? – जब उपाध्यक्ष लोकसभा के पीठासीन अधिकारी होते हैं तब वह प्रथमत: मत दे सकते हैं।
37. निम्नलिखित में से वर्ष 1919 में कौन-सी घटना की वजह से रबीन्द्र नाथ टैगोर ने अपनी नाइटहुड की उपाधि वापिस लौटा दी थी? – जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड
38. CBSE द्वारा विद्यार्थियों और अभिभावकों को सभी जानकारियों से अवगत करने हेतु किस ऐप्प की शुरुआत की गई है? – शिक्षा वाणी
39. निम्नलिखित में से किस वर्ष 2018-19 के लिए फिक्की का अध्यक्ष नियुक्त किया गया? – संगीता रेड्डी
40. जैगरोस पर्वत स्थित है? – ईरान में
41. राज्य विधायिका में धन विधेयक को केवल किसकी पूर्व सिफारिश पर प्रस्तुत किया जा सकता है? – राज्यपाल
42. निम्नलिखित में से कौन-सी नृत्य शैली केरल से सम्बन्धित नहीं है? – मोहिनीअट्टम
43. सकल घरेलू ज्ञान उत्पाद (GDKP) शब्द के खोजकर्ता कौन हैं? – उम्बेर्टो सुलपास्सो
44. निम्नलिखित में से किसे मुगल बादशाह द्वारा ‘बुहान-उल-मुल्क’ की उपाधि प्रदान की गई? – सआदत खान
45. वार्षिक वैश्विक प्रतिस्पर्द्धा सूचकांक किसके द्वारा जारी किया जाता है? – विश्व आर्थिक मंच
46. ऑस्ट्रेलिया की महान प्रवाल भित्ति (ग्रेट बेरियर रीफ) …… तट के समान्तर स्थित है – पूर्व
47. वर्ष 2024 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी निम्नलिखित में से किस देश के द्वारा की जाएगी? – फ्रांस
48. गांधी सोलर पार्क (50 किलोवाट क्षमता) का उद्घाटन कहां पर किया गया? – न्यूयॉर्क
49. किसी देश के भुगतान सन्तुलन में शामिल है – ‘A’ और ‘B’ दोनों (A) वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार (B) पूंजीगत प्राप्तियां और भुगतान
50. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी है – गोदावरी

51. भारत ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस निम्नलिखित में से किस दिन मनाया? – 25 जनवरी
52. राज्यसभा, धन विधेयक को कितने दिनों के लिए लम्बित कर सकती है? – 14 दिन
53. निम्नलिखित में से किसे भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारतरत्न’ से सम्मानित नहीं किया गया है? – दीनदयाल उपाध्याय
54. विद्युत मोटर एक युक्ति है, जो कि विद्युत ऊर्जा को मुख्यत: ………… ऊर्जा में परिवर्तित करता है – यान्त्रिक
55. ‘हिट रिफ्रेश’ पुस्तक के ​लेखक कौन हैं? – सत्य नडेला
56. NASA के मंगल अन्वेषण कार्यक्रम द्वारा मार्स रोवर मिशन को निम्नलिखित में से किस वर्ष लॉन्च करने की योजना है? – 2020
57. निम्नलिखित खिलाड़ियों व सम्बन्धित खेलों के युग्मों में से कौन-से सुमेलित नहीं हैं? – 2 और 4 (2. दिविज शरण – पोलो 4. सिमोना हालेप – हॉकी)
58. अर्जुन पुरस्कार विजेता एस. भास्करन निम्नलिखित में से किस खेल से सम्बन्धित हैं? – बॉडीविल्डिंग
59. भारतीय संविधान के अनुसार, मानव का दुर्व्यापार और बलात्श्रम निषेध है, यह कौन-से अनुच्छेद में वर्णित है? – अनुच्छेद-23
60. निम्नलिखित में से कौन-से रंग के लिए प्रकाश का प्रकीर्णन न्यूनतम होता है? – लाल
61. पाकिस्तान की प्रथम हिन्दू महिला न्यायाधीश कौन है? – सुमन कुमारी
62. नागार्जुन सागर परियोजना निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है? – कृष्णा
63. चक्रवृद्धि ब्याज पर यदि रु. 5000 चार वर्ष में रु. 20000 हो जाते हैं, तो वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर के प्रतिशत की गणना कीजिए – 41.4%
64. मनोहर पार्रिकर के पश्चात किसे गोवा का मुख्यमन्त्री नियुक्त किया गया? – प्रमोद सावन्त
65. निम्नलिखित में से किस देश ने अपनी राजधानी का नाम बदल कर नूरसुल्तान रखा है? – कजाखिस्तान
66. ‘नमस्ते-शालोम’ पत्रिका किन देशों के मध्य सम्बन्धों पर आधारित है? – भारत-इजरायल
67. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के सन्दर्भ में सत्य नहीं है? – केवल 1
1. 1958 में स्वीडन के ​केन्द्रीय बैंक ने अर्थशास्त्र में अल्फ्रेड नोबेल की याद में पुरस्कार स्थापित किया।
68. निम्नलिखित में से ब्रिटिश सरकार के कौन-से चार्टर ऐक्ट के बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया? – 1833 का चार्टर ऐक्ट
69. ‘शकर-खेड़ा’ की लड़ाई कब हुई थी? – 11 अक्टूबर, 1724
70. ऑस्ट्रेलियन ओपन में नोवाक जोकोविच पुरुष एकल के विजेता बने हैं। नोवाक निम्नलिखित में से किस देश से हैं? – सर्बिया
71. भारत के प्रथम लोकपाल कौन हैं? – पिनाकी चन्द्र घोष
72. जब गरम पानी के स्रोत (हॉट स्प्रिंग) का इस्तेमाल विद्युत उत्पन्न करने में होता है, तो इस प्रकार ऊर्जा उत्पादन कहलाता है – भू-ऊष्मीय ऊर्जा
73. कनिष्क के शासन काल में बौद्ध संगीति का आयोजन ……. में हुआ था – सारनाथ
74. वर्ष 1816 में सुगौली की सन्धि अंग्रेज एवं ……… के बीच हस्ताक्षरित हुई थी – गोरखा
75. निम्नलिखित में से कौन-सा पृथ्वी की लगभग आयु को दर्शाता है? – 4 से 5 बिलियन वर्ष
76. उदयपुर वन्यजीव अभ्यारण्य स्थित है – बिहार में
77. निम्नलिखित में से कौन-सा मादा प्रजनन तन्त्र का भाग नहीं है? – शुक्रवाहिक
78. प्रथम मुफ्ती मोहम्मद सईद पुरस्कार निम्नलिखित में से किस राज्य के मुख्यमन्त्री को दिया गया? – बिहार
79. उद्देशिका में ‘समाजवादी’ एव ‘धर्म निरपेक्ष’ शब्द जोड़े गए – 42वें संविधान संशोधन द्वारा
80. कोई व्यक्ति अगर राज्य विधायिका का सदस्य नहीं है, तो वह ………….. के लिए मुख्यमन्त्री नियुक्त किया जा सकता है एवं उक्त निर्धारित समय में उसे राज्य विधायिका हेतु निर्वाचित होना है, अन्यथा वह मुख्यमन्त्री नहीं रहेगा। – 6 माह
81. निम्नलिखित में से कौन एण्टी टैंक गाइडेड मिसाइल-नाग का हेलिकॉप्टर से लॉन्च किए जाने वाला संस्करण है? – हेलिना
82. जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में तिरछा प्रवेश करता है तो प्रकार के संचरण की दिशा दूसरे माध्यम में बदल जाती है। इस प्रभाव को जाना जाता है – अपवर्तन
83. भारत ​के निम्नलिखित में से किस राज्य में ONGC द्वारा ट्यूलिप गार्डन विकसित किया जाएगा? – उत्तराखण्ड
84. आहार नली की सबसे बाहरी परत कहलाती है – सिरोसा
85. मानव के शरीर की कौन-सी धमनी ऑक्सीजन रहित रक्त को ले जाती है? – फुफ्फुस धमनी
86. निम्नलिखित में से कौन-2019 के युनेस्को एशिया प्रशान्त पुरस्कार के विजेता है? – 1, 2 और 3
1. विक्रम साराभाई पुस्तकालय 2. आवर लेडी ऑफ ग्लोरी चर्च
3. फ्लोरा फाउण्टेन 4. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
87. निम्नलिखित में से कौन-सी मत्स्य महाजनपद की राजधानी थी? – विराटनगर
88. संसद में प्रथम लोकपाल बिल पेश किया गया – वर्ष 1971 में
89. मनुष्य के शरीर के किस अंग/ग्रन्थि से वृद्धि हॉर्मोन स्रावित होता है? – पीयूष ग्रन्थि
90. निम्नलिखित में से कौन मीन वर्ग से सम्बन्धित है? – शार्क
91. ओलम्पिक शीतकालीन गेम्स 2022 का शुभंकर होगा – बिंग ड्वेन ड्वेन
92. निम्नलिखित में से कौन तीसरे जैन तीर्थंकर थे? – सम्भवनाथ
93. किस राज्य की प्रसिद्ध मिठाई श्रीविल्लिपुथुर पल्कोवा को भौगोलिक संकेतक का दर्जा प्राप्त हुआ है? – तमिलनाड
94. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? – सबारिगिरी परियोजना – गुजरात
95. सितम्बर, 2019 में कुछ राज्यों के राज्यपाल बदले गए। निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से राज्य व नए राज्यपाल का सुमेल नहीं है? – 2 और 3 (2. आरिफ मोहम्मद खान – महाराष्ट्र 3. भगत सिंह कोश्यारी – केरल)
96. भारत में विधि निर्माणी सर्वोच्च निकाय है – संसद
97. किसे प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वर्ष 1995 में मध्याह्न भोजन योजना चलाई गई? – प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरण करना
98. वर्ष 2017-18 में विश्व में फल उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है? – दूसरा
99. उद्देश्य हेतु ‘जननी सुरक्षा योजना’ का शुभारम्भ किसके जन्मदिवस पर हुआ? – कस्तूरबा गांधी
100. ‘मिट्टी का स्वास्थ्य परिपत्र’ के सम्बन्ध में क्या सत्य है? – उपरोक्त सभी
(A) यह नि:शुल्क प्राप्त होता है।
(B) यह अधिक उपज के लिए मिट्टी की गुणवत्ता वृद्धि हेतु जानकारी देता है।
(C) यह फसल के आवश्यकता अनुसार उर्वरक की सही मात्रा की जानकारी देता है।

solved paper
Web Title : Bihar Police Si Solved Paper In Hindi