बिलासपुर को हिमाचल प्रदेश में कब मिलाया गया?

(A) 26 जनवरी 1950
(B) 1 जुलाई 1954
(C) 25 जनवरी 1971
(D) 1 नवंबर 1966

Answer : 1 जुलाई, 1954

Explanation : बिलासपुर को हिमाचल प्रदेश में 1 जुलाई 1954 को मिलाया गया था। इसको हिमाचल प्रदेश में 5वां जिला के रूप में विलय किया गया था। बिलासपुर, 'कहलूर' भी कहलाता है। जो दक्षिणी हिमाचल प्रदेश राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में एक कृत्रिम झील गोविंदसागर के समीप स्थित है। बिलासपुर ज़िले की नींव राजा दीपचंद्र ने 1653 ई. में रखी थी। उन्होंने महाभारत कार महर्षि व्यास की स्मृति में इस नगर को बसाया था और इसका मूल नाम व्यासपुर ही रखा था जो बिगड़कर बिलासपुर बन गया। 2001 की जनगणना के अनुसार बिलासपुर नगर की जनसंख्या 13,058 है। बिलासपुर ज़िले की कुल जनसंख्या 3,40,735 है। यहाँ गेहूँ, मक्का और चावल की पैदावार बहुतायात में होती है। बिलासपुर एक पर्यटन स्थल है। जहां रवानम, रवेनसर, रद्युनाथ, मुरली मनोहर और काकरी आदि कई मंदिर मौजूद है।
Tags : विधानसभा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bilaspur Ka Himachal Pradesh Mein Kab Milaya Gaya