बिम्सटेक का अध्यक्ष कौन है?

(A) भारत
(B) बांग्लादेश
(C) श्रीलंका
(D) नेपाल

bimstec

Answer : श्रीलंका (Sri Lanka)

बिम्सटेक का अध्यक्ष श्रीलंका (Sri Lanka) है। नेपाल के प्रधानमंत्री शर्मा ओली ने 31 अगस्त 2018 को बिम्सटेक की चेयरमैनशिप श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरीसेना को सौंप दी। ओली ने चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन सिरीसेना को सात सदस्यीय समूह की अध्यक्षता सौंपी। बता दें कि बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (बिम्सटेक) की अध्यक्षता सदस्य देशों के बीच घूमती रहती है। अब पांचवां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। मल्टी सेक्टोरल, तकनीकी और आर्थिक सहयोग (BIMSTEC) की स्थापना वर्ष 1997 में हुई थी। इसके सदस्य देशों में बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाइलैंड, भूटान और नेपाल शामिल हैं। प्रारंभ में यह चार देशों भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और थाईलैंड (BIST-EC) के आर्थिक सहयोग पर आधारित संगठन था। बिम्सटेक का स्थायी कार्यालय ढाका में स्थापित किया गया है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन श्रीलंका
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bimstec Ka Adhyaksh Kaun Hai