बिरसा मुंडा का गुरु का क्या नाम था?

(A) स्वामी सहजानन्द
(B) आनंद पांडे
(C) ताना भगत
(D) एम.एन. राय

Answer : आनंद पांडे

Explanation : आनंद पांडे, बिरसा मुंडा के गुरु थे। मुंडा आदिवासियों का विद्रोह 1890–1900 के बीच हुआ। इसका नेतृत्व बिरसा मुंडा ने किया। बिरसा का जन्म बंटाई की खेती करने वाले एक परिवार में नवम्बर 1874 ई. में रांची जिले के उलीहातु नामक गांव में हुआ था। आदिवासी इन्हें ‘बिरसा भगवान’ कहते थे। 1895 में बिरसा ने अपने आप को भगवान का दूत घोषित किया। छोटा नागपुर में 1920–21 के दौरान ताना भगत आन्दोलन चला, जिसका नेतृत्व भगत ने किया। यह आन्दोलन धर्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक आंदोलन था। इस पर गांधीवादी प्रभाव था। स्वामी सहजानंद सरस्वती ने 1936 ई. में अखिल भारतीय किसान सभा का गठन किया था। एम.एन. राय ने 1920 में ताशकंद में साम्यवादी दल का गठन किया। ये साम्यवादी नेता थे।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Birsa Munda Ke Guru Ka Kya Naam Tha