भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है?

(A) केरल
(B) राजस्थान
(C) आंध्र प्रदेश
(D) ओडिशा

Answer : ओडिशा (Odisha)

भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य ओडिशा (Odisha) में स्थित है। भितरकनिका ओडिशा के चांदीपुर से 151.3 किमी की दूरी प​र स्थित है, जो ब्राह्राणरी, बैतंरणी और धमरा नदी के मुहाने पर स्थित है। यह अपने मैंग्रोव वनों के लिए प्रसिद्ध है। अप्रैल, 1975 में इसे वन्यजीव अभ्यारण्य घोषित किया इसके पश्चात् वर्ष 1988 में इसके पारिस्थितिकीय जीव तथा पुष्प एवं भौगोलिक महत्व के कारण राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 2002 में अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के रूप में नामित किया गया। यह क्षेत्र ओलिव रिडले कछुए तथा समुद्री कछुआ के साथ—साथ खारे पानी के मगरमच्छों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां का गहिरमाथा तट ओलिव रिडले कछुए के लिए प्रसिद्ध है। वनस्पतियों और जीव-जंतुओं से समृद्ध भीतरकनिका सफेद मगरमच्छ, खारे पानी के मगरमच्छ, छिपकली, अजगर, किंग कोबरा, डाटेर और कई तरह के विदेशी और लुप्तप्राय जंगली प्रजातियों का घर है।
Tags : ओडिशा झील भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bitrkarnika Vanyajeev Abhyaran Kahan Sthit Hai