ब्लू पॉटरी को राजस्थान में किस शासक द्वारा लाया गया?

(A) महाराजा राम सिंह
(B) महाराजा मान सिंह
(C) महाराजा माधो सिंह
(D) महाराजा भवानी सिंह

Answer : महाराजा राम सिंह

Explanation : ब्लू पॉटरी को राजस्थान में महाराजा राम सिंह शासक द्वारा लाया गया था। जयपुर के राजा सवाई राम सिंह द्वितीय (1835-1880) के शासन काल के दौरान ब्लू पॉटरी जयपुर आयी। उन्होंने यहां के कुछ स्थानीय कलाकारों को दिल्ली भेजा ताकि वे इस कला को जान सकें। 'ब्लू पॉटरी' को हिंदी में नील मृद्भांड कहते है। इसमें परम्परागत हरे एवं नीले रंग का प्रयोग होता है। जयपुर की 'ब्लू पॉटरी' को कृपाल सिंह शेखावत ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दी। इसके लिए उन्हें 1974 में पद्मश्री एवं 1980 में कलाविद की उपाधि दी गई। 2002 में उन्हें भारत सरकार ने शिल्प गुरु की उपाधि से सम्मानित किया। 1922 में जन्मे कृपाल सिंह शेखावत का 15 फरवरी 2008 को देहांत हो गया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Blue Pottery Ko Rajasthan Mein Kis Sasak Dwara Laya Gaya