ब्लू व्हेल की लंबाई कितनी होती है?
(A) 145 फुट
(B) 135 फुट
(C) 115 फुट
(D) 125 फुट
Explanation : ब्लू व्हेल की लंबाई 115 फुट होती है। जबकि वजन 150 मेट्रीक टन के आस-पास होता है। समुद्र में स्पर्म व्हेल, किलर व्हेल, पायलट व्हेल, ब्लू व्हेल आदि पायी जाती है। यह समुद्र में रहने वाली एक विशालकाय जीव है जो लगभग 5 करोड़ साल पहले अस्तित्व में आई थी। इसका दिल इतना बड़ा होता है कि एक कार निकल जाये। इसकी तैरने की रफ्तार भी 30 माइल प्रति घंटा होती है। आपको आश्चर्य होगा कि इसका भोजन केवल 5 सेंटीमीटर लंबा क्रिल नाम का जीव है जो दक्षिण महासागर में भारी मात्रा में पाया जाता है। ब्लू व्हेल के मुँह में दाँत नहीं होते, उसकी जगह ब्रश के तार जेसे मोटे रेशे होते है, जिसे baleen कहते है। ब्लू व्हेल जब मुँह खोलती है तब 50 मेट्रीक टन जितना पानी मुँह में लेती हे, और अपनी जीभ से दबाव डालती है। जिससे ब्रश जैसे रेशों (baleen) से होकर पानी बाहर चला जाता है और क्रिल जीव उसके मुँह में ही फंस जाते है। व्हेल रोज़ाना करीब चार करोड़ क्रिल निगल जाती है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams