ब्रिक्स (BRICS) के कितने सदस्य देश हैं?

How many countries are members of BRICS

(A) 4 सदस्य देश
(B) 5 सदस्य देश
(C) 10 सदस्य देश
(D) 12 सदस्य देश

brics-logo

Answer : पांच सदस्य देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका

ब्रिक्स (BRICS) के पांच सदस्य देश हैं, इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका है। वर्ष 2009 में ब्राजील, रूस, भारत व चीन ने एक नए आर्थिक संगठन ब्रिक की स्थापना की। इसका प्रथम शिखर सम्मेलन 16 जून, 2009 को रूसी शहर येकेटरिनबर्ग में हुआ। 15 अप्रैल, 2010 में ब्राजीलियया में हुए इसके दूसरे सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को इसके सदस्यता प्रदान करने को सहमति बनी। द. अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसका नाम ब्रिक्स (BRICS–Brazil, Russia, India, China and South Africa) को गया। 14 अप्रैल, 2011 में राज्य (चीन) हुए ब्रि​क्स के तीसरे सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका पहली बार शामिल हुआ। जुलाई, 2014 के फोर्टालेजा (ब्राजील) सम्मेलन में ब्रिक्स विकास बैंक स्थापित करने की सहमति बनी है। इस प्रस्तावित बैंक का मुख्यालय चीन के शंघाई शहर में होगा। शुरुआती छह वर्षों तक इसकी अध्यक्षता भारत के पास रहेगी। तदुपरांत क्रमश: ब्राजील व रूस 5-5 वर्ष के लिए अध्यक्ष होंगे।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
Related Questions
Web Title : Brics Ke Sadasya Desh