बृहस्पति ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह कौन सा है?

(A) कैलिस्टो
(B) इयो
(C) गैनीमिड
(D) यूरोपा

Answer : गैनीमिड

Explanation : बृहस्पति ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह गैनीमिड है। बृहस्पति के ज्ञात उपग्रहों में गैनीमिड, कैलिस्टो, इयो एवं यूरोपा है। गैनीमिड सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह है, जो आकार में बुध से भी बड़ा है। बृहस्पति सर्वाधिक उपग्रहों वाला ग्रह है। यह मुख्यत: हाइड्रोजन एवं हीलियम का बना है, जो सौरमंडल के शेष समस्त ग्रहों के सम्मिलित द्रव्यमान से 2.5 गुना अधिक द्रव्यमान वाला है। बृहस्पति अपनी ऊर्जा प्रवाह के कारण अपने वायुमंडल में वृहत लाल तूफानी चक्रवाती क्षेत्र उत्पन्न करता है। यह सूर्य से जितनी मात्रा में ऊर्जा ग्रहण (अवशोषित) करता है, उससे अधिक मात्रा में विकरित करता है। बृहस्पति 15 मीटर लंबी तरंगदैर्ध्य की रेडियो तरंगें प्रसारित करने वाला सबसे बड़ा स्रोत है। इसका वायुमंडल दबाव पृथ्वी के वायुमंडलीय दबाव से एक करोड़ गुना अधिक है। इसके वायुमंडल में तीव्र संवहन हवाएं चलती हैं। बृहस्पति का पलायन वेग (59.64 किमी/सेकण्ड) सर्वाधिक है। यह विशाल लाल धब्बे वाला ग्रह है।
Tags : बृहस्पति ग्रह भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Brihaspati Grah Ka Sabse Bada Upgrah Kaun Sa Hai