बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाती है?

(A) 20 मई
(B) 25 मई
(C) वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष को
(D) वैशाख महीने में पूर्णिमा के दिन

Answer : वैशाख महीने में पूर्णिमा के दिन

Explanation : बुद्ध पूर्णिमा वैशाख महीने में पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है, क्योंकि इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्‍म हुआ था। बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बौद्ध अनुयायियों के साथ-साथ हिंदुओं के लिए भी बहुत खास महत्व रखता है। हिन्‍दू धर्म के अनुसार गौतम बुद्ध को भगवान श्री विष्णु का 9वां अवतार माना जाता है। भारत के अलावा चीन, नेपाल, सिंगापुर, वियतनाम, थाइलैंड, जापान, कंबोडिया, मलेशिया, श्रीलंका, म्यांमार, इंडोनेशिया आदि विश्व के कई देशों में पूर्णिमा के दिन बुद्ध जयंती मनाई जाती है। बिहार में स्थित बोद्ध गया बुद्ध के अनुयायियों सहित हिंदुओं के लिए भी पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है। कुशीनगर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लगभग एक महीने तक मेला लगता है। श्रीलंका जैसे कुछ देशों में इस उस्तव को वैशाख उत्सव के रूप में मनाते हैं। बौद्ध अनुयायी इस दिन अपने घरों में दीपक जलाते हैं और घरों को सजाते हैं। इस दिन बौद्ध धर्म के ग्रंथों का पाठ किया जाता है।
Tags : बुद्ध पूर्णिमा
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Buddha Purnima Kab Manai Jati Hai