बुलन्द दरवाजा का निर्माण किसने करवाया था?

(A) बहादुर शाह
(B) अहमद शाह
(C) अकबर
(D) मुहम्मद शाह

Answer : अकबर

Explanation : बुलंद दरवाजा का निर्माण अकबर ने करवाया था। बुलंद दरवाजा उत्तर प्रदेश राज्य में आगरा जिला के फतेहपुर सीकरी में स्थित एक ऐतिहासिक स्मारक हैं। अकबर की गुजरात विजय के स्मारक स्वरूप बुलंद दरवाजे का निर्माण करवाया गया था। इसको “गेट ऑफ मैग्निफिसेंस” के नाम से भी जाना जाता हैं। सिकंदरा में अकबर का मकबरा है। फतेहपुर सीकरी 1570 से 1585 के दौरान लगभग 12-15 वर्षो तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रह चुकी हैं। मुगल शासक सम्राट अकबर ने अपनी राजधानी को आगरा से स्थानांतरित करके फतेहपुर सीकरी में स्थापित किया था। हालाकि बाद में पानी की कमी के कारण पुनः अपनी राजधानी आगरा स्थानांतरित कर दी थी। शाहजहां के काल को मुगल स्थापत्य का स्वर्णकाल भी कहा जाता है। शाहजहां ने आगरा की जामा मस्जिद, ताजमहल, मयूर सिंहासन, जहांगीर का मकबरा आदि बनवाया। कुतुबमीनार का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Buland Darwaza Ka Nirman Kisne Karvaya Tha