कैबिनेट में कौन सम्मिलित होते हैं?

(A) मंत्रिस्तर के सभी मंत्री
(B) केवल कैबिनेट मंत्री
(C) कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री
(D) कैबिनेट, राज्य और उपमंत्री

Answer : केवल कैबिनेट मंत्री

Explanation : कैबिनेट में केवल कैबिनेट मंत्री सम्मिलित होते हैं। संविधान में तीन स्तर के मंत्रियों का उल्लेख है-1. मंत्रिमंडलीय स्तर (कैबिनेट) 2. राज्यमंत्री, 3. उपमंत्री। कैबिनेट में केवल कैबिनेट मंत्री ही आते हैं। राज्य मंत्री व उपमंत्री इसमें शामिल नहीं हैं। कैबिनेट मंत्री ही मंत्रिमंडल की बैठकों में भाग ले सकते हैं, जबकि राज्यमंत्री या उपमंंत्री इसकी बैठक में भाग नहीं ले सकता। क्योंकि ये कैबिनेट मंत्री के सहायक के रूप में होते हैं। अगर कोई स्वतंत्र प्रभार वाला राज्यमंत्री है तो, उसके विभाग से संबंधित किसी चर्चा की सूची में होने पर वह कैबिनेट की बैठक में हिस्सा ले सकता है।
Tags : कैबिनेट मंत्री
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Cabinet Mein Kaun Sammilit Hote Hain