सीबीडीटी के नए अध्यक्ष कौन है | CBDT Ke Adhyaksh Kaun Hai

(A) जे बी महापात्र
(B) राजीव कुमार
(C) संगीता सिंह
(D) सुमन के बेरी

Answer : संगीता सिंह

Explanation : सीबीडीटी के नए अध्यक्ष संगीता सिंह है। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी संगीता सिंह को 1 मई 2022 को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। उन्होंने जे बी महापात्र का स्थान लिया, जो 30 अप्रैल को सीबीडीटी प्रमुख पद से सेवानिवृत्त हो गए। वित्त मंत्रालय के अनुसार आयकर कैडर की 1986 बैच की आईआरएस अधिकारी संगीता सिंह तीन महीने या नियमित चेयरमैन की नियुक्ति, जो भी पहले हो, तक सीबीडीटी के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। बता दे कि सीबीडीटी केंद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के अंतर्गत एक सांविधिक प्राधिकरण के तौर पर कार्यरत है। जो प्रत्यक्ष कर के उद्धहरण तथा संग्रहण से संबंधित है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) में एक अध्यक्ष तथा 6 सदस्य शामिल होते हैं।
Tags : अध्यक्ष कौन क्या है प्रमुख पदाधिकारी वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Cbdt Ke Naye Adhyaksh Kaun Hai