सेंसर बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष 2023 कौन है?

(A) पहलाज नेहलानी
(B) प्रसून जोशी
(C) शरद जोशी
(D) अनुपम खेर

Answer : प्रसून जोशी (Prasoon Joshi)

Explanation : सेंसर बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) है। केंद्र सरकार ने उन्हें नये अध्यक्ष पद पर 11 अगस्‍त, 2017 को नियुक्त किया। उनकी यह नियुक्ति सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 1983 के नियम 3 के साथ सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 (1952 की 37) की धारा 3 की उप-धारा (1) के तहत की गई। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर अगले तीन वर्षों तक अथवा अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी, तक की गई। इससे पूर्व इस पद पर पहलाज निहलानी अपनी सेवाएं दे रहे थे। बता दे कि वर्ष 2014 के आम चुनाव में प्रसून जोशी ने बीजेपी के लिए 'मैं देश नहीं झुकने दूंगा' प्रचार गीत बनाया। इसके बाद भी प्रसून बीजेपी के लिए विभिन्न विधान सभा चुनावों में सहयोग करते रहे।

भारत में पहली फिल्म (राजा हरीशचंद्र) 1913 में बनी। इसके बाद इंडियन सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1920 में बना और तभी लागू हुआ। तब मद्रास (अब चेन्नई), बॉम्बे (अब मुंबई ), कलकत्ता (अब कोलकाता), लाहौर (अब पाकिस्तान में) और रंगून (अब यांगून, बर्मा में) सेंसर बोर्ड पुलिस चीफ के अंडर में था। पहले रीजनल सेंसर्स स्वतंत्र थे। स्वतंत्रता के बाद रीजनल सेंसर्स को बॉम्बे बोर्ड ऑफ़ फिल्म सेंसर्स के अंडर लाया गया। सिनेमेटोग्राफ एक्ट, 1952 लागू होने के बाद बोर्ड का 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सेंसर्स' के नाम से पुनर्गठन हुआ। 1983 में एक्ट में कुछ बदलाव के बाद इस संस्था का नाम 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन' यानि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड रखा गया।
Tags : अध्यक्ष करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी फिल्म प्रश्नोत्तरी वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Censor Board Ke Vartman Adhyaksh Kaun Hai