चचाई जलप्रपात किस जिले में है?

(A) रीवा
(B) गुना
(C) झाबुआ
(D) शहडोल

Answer : रीवा

Explanation : चचाई जलप्रपात मध्य प्रदेश के रीवा जिले में है। यह प्रपात बीहर नदी पर निर्मित है। यह जलप्रपात 115 मीटर गहरा एवं 170 मीटर चौड़ा है। यह प्रपात एक प्राकृतिक एवं गोलाकार जलप्रपात है। बीहर नदी का उद्गम स्थल सतना जिले की अमरपाटन तहसील का खरमखेड़ा नामक ग्राम है। चचाई ग्राम के निकट इस जलप्रपात के स्थित होने के कारण ही इसका नाम चचाई जलप्रपात पड़ा है। चचाई जलप्रपात को भारत का नियाग्रा' भी कहा जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chachai Jalprapat Kis Jile Mein Hai