चैत्र पूर्णिमा 2020 में कब है?

(A) 07 जनवरी
(B) 21 अगस्त
(C) 08 अप्रैल
(D) 05 जनवरी

Answer : 8 अप्रैल 2020

Explanation : चैत्र पूर्णिमा 2020 में 8 अप्रैल को है। चैत्र मास में आने वाली पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा कहा जाता है। इसे चैती पूनम के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यह हिन्दू वर्ष का पहला महीना होता है इसलिए चैत्र पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान सत्य नारायण की पूजा कर उनकी कृपा पाने के लिये भी पूर्णिमा का उपवास रखते हैं। वहीं रात्रि के समय चंद्रमा की पूजा की जाती है। उत्तर भारत में चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है। चैत्र पूर्णिमा पर नदी, तीर्थ, सरोवर और पवित्र जलकुंड में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज में रास उत्सव रचाया था, जिसे महारास के नाम से जाना जाता है। इस महारास में हजारों गोपियों ने भाग लिया था और प्रत्येक गोपी के साथ भगवान श्रीकृष्ण रातभर नाचे थे। उन्होंने यह कार्य अपनी योगमाया के द्वारा किया था।
Tags : कब है
Related Questions
Web Title : Chaitra Purnima Kab Hai