चालीहा पर्व कौन मनाते हैं?

(A) जैन समुदाय
(B) पंजाबी समुदाय
(C) सिंधी समुदाय
(D) ब्राह्मण समुदाय

Answer : सिंधी समुदाय

Explanation : चालीहा पर्व सिंधी समुदाय मनाते हैं। प्राचीन सिंधु घाटी की सभ्यता में जलमार्ग से व्यापार होता था। व्यापारिक यात्रा की सफलता एवं सकुशल घर वापसी के लिए वरुण देव की पूजा की जाती थी। यात्रा प्रारंभ करते समय व बाद में अपने पति की सकुशल वापसी के लिए महिलाएं यह पूजा करतीं। चालीहा पर्व इसी उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वरुणावतार भगवान झूलेलाल का चालीहा पर्व वर्ष 2020 में 16 जुलाई से शुरू होकर 24 अगस्त तक चलेगा। सिंधी समाज में महिलाएं 40 दिन तक उपवास रखेंगी। इस दौरान भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना, झूलेलाल की शोभायात्रा, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है।
Tags : चालीहा पर्व
Related Questions
Web Title : Chaliha Parv Kaun Manate Hain