चाणक्य का जन्म कब हुआ था?

(A) ईसा पूर्व 317
(B) ईसा पूर्व 377
(C) ईसा पूर्व 371
(D)ईसा पूर्व 283

Answer : ईसा पूर्व 371

Explanation : चाणक्य का जन्म ईसा पूर्व 371 में हुआ था जबकि उनकी मृत्यु ईसा.पूर्व. 283 में हुई थी। चाणक्य को भारत का मैक्यिावेली भी कहा जाता है। इसका उपनाम कौटिल्य था। जो लोक प्रशासन की प्रथम प्रमाणिक पुस्तक अर्थशास्त्र की रचना चाणक्य ने की थी। मुद्राराक्षस के अनुसार चाणक्य का असली नाम विष्णुगुप्त था। चाणक्य के पिता चणक ने उनका नाम कौटिल्य रखा था। जिनकी मगध के राजा द्वारा राजद्रोह के अपराध में हत्या कर दी गई थी। चाणक्य का उल्लेख मुद्राराक्षस, बृहत्कथाकोश, वायुपुराण, मत्स्यपुराण, विष्णुपुराण, बौद्ध ग्रंथ महावंश, जैन पुराण आदि में मिलता है। बृहत्कथाकोश अनुसार चाणक्य की पत्नी का नाम यशोमती था। चाणक्य ने तक्षशिला के विद्यालय में अपनी पढ़ाई पुरी की। कौटिल्य नाम से 'अर्थशास्त्र' एवं 'नीतिशास्त्र' लिखा। कहते हैं कि वात्स्यायन नाम से उन्होंने ही 'कामसुत्र' लिखा था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन इतिहास
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chanakya Ka Janm Kab Hua Tha