चंडीगढ़ की जनसंख्या कितनी है?

(A) 9,50,400
(B) 10,55,450
(C) 11,55,000
(D) 12,45,550

Answer : 10,55,450

चंडीगढ़ की जनसंख्या 10,55,450 है। शिवालिक पहाड़ियों की रमणीक पृष्ठभूमि में स्थित चंडीगढ़ के उत्तर-पश्चिम में पंजाब और पूर्व-दक्षिण में हरियाणा है। यह एक सुनियोजित ढंग से निर्मित एक आधुनिकतम प्रदेश है। फ्रांसीसी वास्तुकार ला का-जिए के वास्तु निर्देशन में निर्मित यह महानगर आधुनिकतम स्थापत्यकला एवं नगर नियोजन का एक जीवित उदाहरण है। 1 नवंबर, 1966 को इस केंद्रशासित प्रदेश का गठन किया गया। यह पंजाब तथा हरियाणा दोनों ही राज्यों की राजधानी अवश्य है, किंतु इसमें भी विवाद है कि अंततः इसे किस राज्य को सौंपा जाएगा।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी चंडीगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chandigarh Ki Jansankhya Kitni Hai