चंद्रशेखर आजाद की मौत कैसे हुई?
(A) फांसी देकर
(B) खुद को गोली मारी
(C) मुठभेड़ में गोलियों से
(D) सैनिक जीप से कुचल कर
Answer : खुद को गोली मारी
Explanation : क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मौत खुद को गोली मारकर यानि आत्महत्या से हुई थी। चंद्रशेखर आज़ाद का पूरा नाम चंद्रशेखर तिवारी था, इनका नाम 23 जुलाई, 1906 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बदरका गांव में 1906 में हुआ था। 1922 में चंद्रशेखर की मुलाकात राम प्रसाद बिस्मिल से हुई और चंद्रशेखर क्रांतिकारी बन गये। चंद्रशेखर आजाद ने हिंदुस्तान रिपब्लिकन क्रांतिकारी दल का पुनर्गठन किया और भगवतीचरण वोहरा, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु आदि के साथ अंग्रेजी हुकूमत में दहशत फैला दी। आजाद के नाम से अंग्रेजी हुकूमत में इतनी दहशत थी कि पुलिस की एक्का दुक्का टुकड़ी सूचना मिलने के बाद छापेमारी में भी दहशत खाती थी। 17 जनवरी 1931 को आजाद पर इनाम की घोषणा कर दी गयी। 27 फरवरी 1931 को वह इलाहाबाद में अंग्रेजों के साथ मुठभेड़ के दौरान उन्होंने अपना संकल्प पूरा किया। उन्होंने संकल्प लिया था कि वे न कभी पकड़े जाएंगे और न ब्रिटिश सरकार उन्हें फांसी दे सकेगी। इसीलिए उन्होंने अपनी पिस्तौल की आखिरी गोली खुद को मार ली थी।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : आधुनिक इतिहास, इतिहास प्रश्नोत्तरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams