चपचार कुट त्योहार कहाँ मनाया जाता है?

(A) असम
(B) नागालैंड
(C) मिजोरम
(D) केरल

Answer : मिजोरम

Explanation : चपचार कुट त्यौहार मिजोरम राज्य में मनाया जाता है। मिज़ोरम के 80 प्रतिशत लोग कृषि कार्यों में लगे हैं। कृषि की मुख्य प्रणाली झूम या स्थानांतरित कृषि है। अतः उनकी तमाम गतिविधियां तथा त्योहार भी जंगल की कटाई करके की जाने वाली झूम खेती से ही जुड़े हैं। त्योहार के लिए मिज़ो शब्द 'कूट' है। मिज़ो लोगों के विभिन्न त्‍यौहारों में से आजकल केवल मुख्यत त्योहार 'चपचार कुट', 'मिम कुट' और 'थालफवांगकुट' मनाए जाते हैं। आपको बता दे कि मिज़ोरम एक पर्वतीय प्रदेश है जो फरवरी 1987 को भारत का 23वां राज्य बना था। 1972 में केंद्रशासित प्रदेश बनने से पहले तक यह असम का एक जिला था। 1891 में ब्रिटिश कब्जे में जाने के बाद कुछ वर्षों तक उत्तर का लुशाई पर्वतीय क्षेत्र असम के और आधा दक्षिणी भाग बंगाल के अधीन रहा। 1898 में दोनों को मिलाकर एक जिला बना दिया गया जिसका नाम पड़ा–लुशाई हिल्स जिला और यह असम के मुख्य आयुक्त के प्रशासन में आ गया। 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर मिजोरम केंद्रशासित प्रदेश बन गया।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी मिज़ोरम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chapchar Kut Tyohar Kaha Manaya Jata Hai