छत्तीसगढ़ में कितने राष्ट्रीय उद्यान है?

(A) दो राष्ट्रीय उद्यान
(B) तीन राष्ट्रीय उद्यान
(C) पांच राष्ट्रीय उद्यान
(D) सात राष्ट्रीय उद्यान

Answer : तीन राष्ट्रीय उद्यान

Explanation : छत्तीसगढ़ में 3 राष्ट्रीय उद्यान तथा 11 अभयारण्य हैं। छत्तीसगढ़ में तीन राष्ट्रीय उद्यान — दंतेवाड़ा में स्थि​त इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान, सरगुजा एवं कोरिया में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और जगदलपुर में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान हैं। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। जिसकी स्थापना 1981 में हुई थी। यहां नीलगाय, बाघ, तेंदुआ आदि बहुसंख्या में पाये जाते है। पहले इसका नाम संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान था, लेकिन राज्य गठन के बाद इसे 'गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान' नाम दे दिया गया। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान का नाम इंद्रावती नदी के कारण पड़ा था। इसकी स्थापना 1978 में हुई। यह छत्तीसगढ़ का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है। 1258 वर्ग किलोमीटर में फैला यह राष्ट्रीय उद्यान 1983 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान यहां का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान उद्यान है। 200 वर्ग किलोमीटर में फैला इस उद्यान की स्थापना 1982 में हुई थी। कांगेर नदी की वजह से इस उद्यान का नाम पड़ा है। यहां पर पहाड़ी मैना को संरक्षित किया गया है और कांगेर नदी में भैसादरहा नामक स्थान पर मगरमच्छ प्रकृतिक निवास भी है। छत्तीसगढ़ में कुल क्षेत्र के 41.12% भाग पर वन हैं। सागौन एवं साल प्रदेश की प्रमुख वृक्ष प्रजातियां हैं। यहां गर्मी के समय यहां गर्म एवं सूखी जलवायु पाई जाती है तथा तेज गति से गर्म हवाएं चलती हैं। सर्दियों में तापमान में गिरावट देखी जाती है तथा शुष्क एवं ठण्डी हवाएं पूरे प्रदेश में चलती हैं।
Tags : छत्‍तीसगढ़ छत्तीसगढ़ प्रश्नोत्तरी पर्यावरण प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chhattisgarh Me Kitne Rashtriya Udhyan Hai