चीन (China) की राजधानी का नाम क्या है?

What is the capital of China

(A) लागोस
(B) बीजिंग
(C) कांठमांडू
(D) इस्लामाबाद

Answer : बीजिंग (Beijing)

चीन की राजधानी बीजिंग (Beijing) है। चीन विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला और भौगोलिक दृष्टि से चौथा सबसे बड़ा देश है। इसमें 21 राज्य, 5 स्वयं-शासित क्षेत्र तथा तीन नगरपालिका क्षेत्र शामिल हैं। यह वर्ष 1911 में गणतंत्र बना था। 1 अक्टूबर, 1949 में बीजिंग में इसे लोकतंत्रीय गणराज्य बनाने की घोषणा की गयी। किन्तु एकदलीय शासन व्यवस्था के कारण यहां वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना नहीं हो पायी। वास्तविक लोकातंत्र की मांग के लिए वर्ष 1989 में थियानमेन चौक पर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। कुछ लोगों को टैंक से कुचल दिया गया। इसी घटना से प्रभावित होने के कारण प्रसिद्ध लोकतांत्रिक चीनी नेता ली जियाओबा चीन को लौट आए। लोकतंत्र के इस आंदोलन के कारण इन्हें जेल भी जाना पड़ा और इसी कारण इन्हें वर्ष 2010 में नोबल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। चीन ने अपनी जनसंख्या वृद्धि दर पर रोक तथा कृषि उत्पादन की वृद्धि में उल्लेखनीय प्रगति की है।
Tags : चीन बीजिंग राजधानी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : China Ki Rajdhani Ka Naam Kya Hai