चित्रित शैलाश्रयों की सबसे बड़ी मेखला कहां खोजी गई है?

(A) भाजा
(B) भीमबेटका
(C) जोरा
(D) b और c दोनों

Answer : b और c दोनों

Explanation : प्रागैतिहासिक काल के चित्रित शैलाश्रयों की सबसे बड़ी मेखला भीमबेटका और जोरा में खोजी गई है। भीमवेटका में कुल 1600 शैलाश्रय है, जिसमें 275 शैलाश्रय चित्रों द्वारा सज्जित है। शैलाश्रयों की अंदरूनी सतहों में उत्कीर्ण निशान एक लाख वर्ष पुराने हैं। अजंता में पर्वतों को काटकर 29 गफायें बनाई गई हैं जिनकी छतो। और दीवारों पर उत्कृष्ट दीवार चित्र मिलते हैं। अजंता से अब केवल छ: गुफाओं (9, 10, 16, 17 1-2) के चित्र ही अवशिष्ट हैं, अन्य नष्ट हो गए हैं। इनका समय ईसा-पूर्व प्रथम शती से लेकर सातवीं शती ईस्वी तक है। भाजा की पहाड़ी पर गुफाओं को काटकर चैत्य एवं विहार बनाये गये हैं। ईसा पूर्व द्वितीय शताब्दी के आरंभ में यह स्थान बौद्ध वास्तु का प्रमुख केन्द्र बना।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chitrit Shailashrayon Ki Sabse Badi Mekhela Kaha Khoji Gai Hai