CISF के महानिदेशक (DG) कौन है 2023

(A) सुबोध कुमार जायसवाल
(B) राजेश रंजन
(C) शील वर्धन सिंह
(D) राजेश नौटियाल

Answer : शील वर्धन सिंह

Explanation : CISF के महानिदेशक शील वर्धन सिंह (Sheel Vardhan Singh) है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। जिसके बाद शील वर्धन सिंह ने 15 नवंबर 2021 को सीआइएसएफ के नए महानिदेशक (डीजी) के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पूर्व एनएसजी के डीजी एमए गणपति बल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। शील वर्धन भारतीय पुलिस सेवा के 1986 बैच के बिहार काडर के अधिकारी हैं। इससे पहले वह आइबी के विशेष निदेशक थे। 35 वर्षो की अपनी सेवा में बिहार में और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वह कई महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील पदों पर रह चुके हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में उन्होंने विदेश मंत्रलय में भी सेवाएं दीं। वह ढाका में भारतीय उच्चायोग में प्रथम सचिव भी रह चुके हैं।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) पर केंद्रीय सरकार के औद्योगिक परिसरों में काम करने वाले कारीगरों और वहाँ की संपत्ति को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी हैं। इसकी स्थापना 10 मार्च 1969 में की गई। इस बल की संख्या लगभग 1.50 लाख है। सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा के आलावा देश के आंतरिक सुरक्षा, विशिष्ट लोगों की सुरक्षा, मेट्रो, परमाणु संस्थान, ऐतिहासिक धरोहरों आदि की भी सुरक्षा करता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Cisf Ke Mahanideshak Kaun Hai 2