कांग्रेस खिलाफत स्वराज पार्टी की स्थापना किसने की?

(A) राजेन्द्र प्रसाद ने
(B) सुभाष चन्द्र बोस ने
(C) सी.आर. दास और मोतीलाल नेहरू ने
(D) बी.आर. अम्बेडकर ने

Answer : सी.आर. दास और मोतीलाल नेहरू ने

Explanation : कांग्रेस खिलाफत स्वराज पार्टी की स्थापना सी.आर. दास व मोतीलाल नेहरू ने मिलकर की थी। इसकी स्थापना 1 जनवरी 1923 में की गई और सी.आर. दास इसके प्रथम अध्यक्ष थे। पार्टी के अन्य नेताओं में हुसैन शहीद सूहरावर्दी, सुभाष चंद्र बोस विट्ठल भाई पटेल और अन्य नेता शामिल थे। 5 फरवरी 1922 में चौरी चौरा कांड हुआ था। इसमें भारतीय क्रांतिकारियों ने गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के चौरी चौरा स्थान पर विद्रोह कर दिया और एक पुलिस चौकी को आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मी जिंदा मारे गए। इस घटना को चौरी चौरा कांड के नाम से जाना जाता है। इस घटना के बाद महात्मा गांधी अत्यंत दुखी हुए और उन्होंने अंग्रेज सरकार के खिलाफ चल रहा “असहयोग आंदोलन” वापस ले लिया। महात्मा गांधी का यह निर्णय बहुत से लोगों को सही नहीं लगा और कांग्रेस पार्टी दो भागों में बँट गई। मोतीलाल नेहरू और चितरंजन दास ने स्वराज पार्टी की स्थापना की।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Congress Khilafat Swaraj Party Ki Sthapana Kisne Ki