हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर जनवरी से मार्च 2019

current-affairs
हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर में यहां भारत सरकार की नीतियों, केंद्र औऱ राज्य सरकार की योजनाओं, खेल गतिविधियों, पुरस्कार, दिन विशेष, बैंकिंग, आर्थिक और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों के नवीनतम अपडेट उपलब्ध करा रहे है। करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान की यह जानकारी आईएएस, आरएएस, यूपीएससी, आईबीपीएस और रेलवे भर्ती की तरह अऩ्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों और उम्मीदवारों के लिए काफी लाभकारी है।

1. किसे हाल ही में शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया गया है? – डॉ. ऋषिकेश नारायण
2. इसरो द्वारा हाल ही में स्कूली बच्चों को अंतरिक्ष संबंधी कार्यक्रमों के साथ जोड़ने के लिए चलाए गये कार्यक्रम का क्या नाम है? – YUVIKA
3. हाल ही में ग्रीनपीस द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार किस शहर को विश्व का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है? – गुरुग्राम
4. भारत के किस शहर में AK-203 राइफल बनाए जाने का भारत-रूस संयुक्त उपक्रम आरंभ किया गया है? – अमेठी
5. किस दिन भारत में जन औषधि दिवस मनाया जाता है? – 07 मार्च
6. स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार-2019 में किस शहर को पहला स्थान हासिल हुआ है? – इंदौर
7. वेनेज़ुएला की सरकार ने किस देश के राजदूत डेनियल क्रीनर को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर दिया है? – जर्मनी
8. वर्ष 2019 के प्रित्जकर पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है? – अराता इसोजाकी
9. अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने किस देश में ओर्का व्हेल की प्रजाति का पता लगाया है जो दुर्लभ किलर व्हेल की नई प्रजाति हो सकती है? – चिली
10. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा किस देश की महिला काने तनाका को विश्व की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के खिताब से नवाजा गया है? – जापान
11. किसे हाल ही में फिलिस्तीन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है? – मोहम्मद शतयेह
12. भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन द्वारा हाल ही में किस स्वदेश निर्मित गाइडेड रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया है? – पिनाक
13. किस देश में साल 2013 में आधिकारिक तौर पर लुप्त घोषित की गई चीते की ‘फॉर्मोसन क्लाउडेड’ प्रजाति करीब 36 साल बाद देखी गई है? – ताइवान
14. किस आईआईटी के छात्रों ने नकली नोट का पता लगाने वाले स्मार्टफोन ऐप का कोड डेवलप किया है? – आईआईटी खड़गपुर
15. पुरातत्वविदों ने हाल ही में किस राज्य में करीब 5,000 साल पुराने कब्रगाह की खोज की है जिसमें 250 से ज़्यादा कब्रें हैं? – गुजरात
16. किसे हाल ही में मिज़ोरम का पहला लोकायुक्त नियुक्त किया गया है? – सी. लालसावता
17. कौन से भारतीय क्रिकेटर अपनी 200वीं वनडे पारी में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज़ 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं? – रोहित शर्मा

18. भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास श्रृंखला को किस नाम से आयोजित किया गया है? – अल नागाह-III
19. हाल ही में दक्षिण भारत में किस स्थान की हल्दी को जीआई टैग हासिल हुआ है? – इरोड
20. जीव विज्ञानियों ने इंडोनेशिया के एक द्वीप में बीटल्स (Beetles) की कितनी नई प्रजातियों की खोज की है? – 103
21. हाल ही में भारतीय शोधकर्ताओं ने केरल के दक्षिणी-पश्चिमी घाट में किस जीव की नई प्रजाति की खोज की है? – मेंढक
22. किस दिन अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है? – 15 मार्च
23. हाल ही में किस देश में एक आतंकी ने दो मस्जिदों पर हमला करके 49 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है? – न्यूज़ीलैंड
24. हाल ही में भारत के किस राज्य में वेस्ट नील वायरस का पहला मामला सामने आया है? – केरल
25. सुप्रीम कोर्ट ने 2013 आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई द्वारा किस क्रिकेटर पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है? – श्रीसंत
26. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में वर्ष 2017-18 के दौरान कुपोषण का दर क्या है? – 34.70 प्रतिशत
27. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में किस गेंदबाज को पहला स्थान मिला है? – जसप्रीत बुमराह
28. गोवा के मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिनका हाल ही में पद पर रहते हुए निधन हो गया है? – मनोहर पार्रिकर
29. आबुधाबी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स 2019 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? – 44
30. FIFA द्वारा किस देश में पहली बार वर्ष 2020 में अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन करने की मंज़ूरी दी है? – भारत
31. अनिल अंबानी पर 550 करोड़ रुपये का एरिक्सन का बकाया भुगतान किसने चुकाया? – मुकेश अंबानी
32. ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा किस नाम से भारत में ऊर्जा दक्षता में तेजी लाने के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति दस्तावेज विकसित किया है? – UNNATEE
33. किसे गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया है? – प्रमोद सावंत
34. हाल ही में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को किस प्रदूषण के समाधान हेतु एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया है? – ध्वनि प्रदूषण

Web Title : Current Affairs In Hindi 2019