हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?
(A) भूपिंदर सिंह हुड्डा
(B) मनोहर लाल खट्टर
(C) ओमप्रकाश चौटाला
(D) बंसीलाल
Answer : मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar)
Explanation : हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर है। उन्होंने 27 अक्टूबर, 2019 को राज्य के मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली। 65 वर्षीय मनोहरलाल हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यनत चौटाला को उप-मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई।
आपको बता दे कि हरियाणा में 21 अक्टूबर, 2019 को विधानसभा चुनावों के उपरांत 24 अक्टूबर, 2019 को चुनावों का परिणाम घोषित किया गया। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 40 सीटें प्राप्त हुई। JJP के 10 विधायकों तथा 7 निर्दलीय विधायकों ने सरकार गठन के प्रयासों में BJP को समर्थन दिया।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : मुख्यमंत्री, हरियाणा
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams