हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

(A) वीरभद्र सिंह
(B) जयराम ठाकुर
(C) सुखविंदर सिंह सुक्खू
(D) प्रेम कुमार धूमल

Answer : सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu)

Explanation : हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) है। उन्होंने 11 दिसंबर, 2022 को हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने उनके साथ उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ऐसा पहली बार है जब हिमाचल प्रदेश को अपना पहला उपमुख्यमंत्री मिला है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोनों को शपथ दिलाई।

बता दे कि दिसंबर 2022 में हुए हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटें जीती थी। वही बीजेपी को 25 सीटें मिली थी और अन्य के खाते में 03 सीटें गयी थी। बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 43 सीट जीतकर प्रदेश में अपनी सरकार बनायीं थी। वही मुख्यमंत्री का जन्म 27 मार्च 1964 को हमीरपुर जिले के नादौन के भवरना गांव में हुआ था। उनके पिता रसील सिंह राजकीय रोडवेज में ड्राइवर थे।
Tags : मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Current Chief Minister Of Himachal Pradesh