मध्‍य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

(A) कमलनाथ
(B) शिवराज सिंह चौहान
(C) बाबूलाल गौर
(D) दिग्विजय सिंह

shivraj-singh-chouhan

Answer : शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan)

मध्‍य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। उन्होंने 23 मार्च 2020 को चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शिवराज सिंह पहली बार 29 नवंबर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वह 12 दिसंबर 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। 8 दिसंबर 2013 को शिवराज ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आपको बता दे कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसमें 6 मंत्री भी शामिल थे। स्पीकर ने मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार करने के कारण कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने कमलनाथ सरकार को तुरंत फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया। लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले ही कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

शिवराज सिंह चौहान 29 नवंबर, 2005 को बाबूलाल गौर के स्थान पर मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। तब से लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री पद पर विराजमान है। शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च 1959 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री प्रेमसिंह चौहान और माता श्रीमती सुंदरबाई चौहान हैं।
Tags : मध्‍य प्रदेश मुख्यमंत्री
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Current Chief Minister Of Madhya Pradesh